फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi reviewed preparations by-election in Ghaziabad

Ghaziabad: CM योगी ने लिया उपचुनाव की तैयारियों का जायजा, बोले- वोट देने से कोई न हो वंचित, घर-घर करें सम्पर्क

Fri, 23 Aug 2024 03:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Aug 2024 03:47 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहे इसके लिए घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें। सरकार द्वारा दी जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया जाए। 

विज्ञापन
CM Yogi reviewed preparations by-election in Ghaziabad
हिंदी भवन में संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा की सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे। लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने सभी प्रकोष्ठों के संयोजको और अध्यक्षों से तैयारियों का माइक्रो प्लान जाना। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहे इसके लिए घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें। सरकार द्वारा दी जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया जाए। संगठन जितना मजबूत होगा, जीत उतनी ही पक्की होगी। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को एमएसएमई से जोड़ा जाए। व्यापारी बीमा के बारे में बताया जाए। एक-एक पदाधिकारी से मुख्यमंत्री ने तैयारियों के बारे जानकारी ली। 
विज्ञापन


बैठक दोपहर 12 से दो बजे तक चली
बैठक में सांसद अतुल गर्ग, राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, मंत्री कपिल देव, ब्रजेश सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, महापौर सुनीता दयाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व सभी विधायक, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बदला मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, तीन की जगह 12 बजे ही बैठक कर गए योगी
महानगर संगठन की ओर से गुरुवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का समय तीन बजे जारी किया गया था। शुक्रवार को अचानक समय बदल दिया गया। 12 बजे से कार्यक्रम रख दिया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर रोका गया ट्रैफिक, राजनगर एक्सटेंशन, लोहियानगर, हापुड़ रोड पर घंटों जाम लगा रहा। दो बजे स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चे जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed