फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cleaners will not take warning from today's waste

सफाईकर्मियों ने दी चेतावनी आज से नहीं उठाएंगे कूड़ा

Wed, 26 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 26 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cleaners will not take warning from today's waste
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। ठेका श्रमिकों का वेतन 7500 से बढ़ाकर 19500 रुपये प्रति महीना दिए जाने, सातवें वेतन आयोग के मुताबिक एरियर और सैलरी दिलाए जाने समेत नौ मांगों को लेकर निगम सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल कर विरोध जताया।

विज्ञापन


पांच दिन से धरना दे रहे अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने दावा किया कि मंगलवार को शहर में सफाई व्यवस्था ठप रही। अब वह बुधवार से कूड़ा भी नहीं उठाएंगे। हालांकि निगम अफसरों ने किसी भी हड़ताल से इंकार किया।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष किरनपाल सिंगौते का कहना है कि नगरायुक्त ने करीब 10 माह पहले वेतन बढ़ाने का मौखिक आश्वासन दिया था। बावजूद इसके अभी तक मांगें नहीं मानीं गई। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानीं जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को निगम सफाई कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल कर उन्हें समर्थन दिया। निगम वाहन संघ के पूर्व पदाधिकारी सलीम अब्बासी, राजीव शर्मा, अजीत सिंह ने भी निगम मुख्यालय में धरनारत कर्मचारियों को समर्थन दिया।

किरपाल सिंगौते ने बताया कि किसी भी कालोनी में सफाई नहीं की गई। अब बुधवार को वाहन चालक शहर में कूड़ा भी लिफ्ट नहीं करेंगे। कूड़ा लिफ्टिंग ठप हुई तो शहर भर में सड़कों किनारे कचरे के ढेर लग जाएंगे।


सफाई कर्मचारी नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि निगम अधिकारी तानाशाही भरा रवैया अपनाकर कर्मचारियों का दमन कर रहे हैं। वह नहीं चाहते कि सफाई कर्मचारी समाज में आगे बढ़े। उधर, निगम अधिकारियों का कहना है कि उनके कर्मचारियों ने हड़ताल नहीं की है। शहर में सफाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed