फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Classes will run in hybrid mode, all schools will open at 9 o'clock

Ghaziabad News: हाईब्रिड मोड में चलेंगी कक्षाएं, नौ बजे खुलेंगे सभी स्कूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Classes will run in hybrid mode, all schools will open at 9 o'clock
गाजियाबाद। ग्रैप-4 के प्रावधान के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला विद्यालय निरीक्षक ने मंगलवार को स्कूलों को हाइब्रिड कक्षाएं चलाने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार सभी स्कूलों में कक्षा एक से नौवीं और ग्यारहवीं को हाइब्रिड तरीके से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ सर्दी बढ़ने के कारण जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सुबह नौ बजे खोलने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा अग्रिम आदेशों तक स्कूलों को सुबह नौ बजे ही खोला जाए। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी है। इसके लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों की ओर से दिए गए शिक्षकों के विवरण की एक बार फिर से जांच कर ली जाए। इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि एक शिक्षक का विवरण एक से अधिक विद्यालयों से अग्रसारित न हो। पोर्टल पर दी गई सूचना के अनुसार यदि कोई अयोग्य शिक्षक परीक्षक के तौर पर नियुक्त हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन

-------------
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं
गाजियाबाद। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर माध्यमिक विद्यालयों में 18 से 25 दिसंबर तक अलग अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश जारी कर बताया है कि इस दौरान निबंध, भाषण, अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर क्विज, एकल काव्य पाठ आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विद्यालय स्तर पर विजेता बनने वाले विद्यार्थी तहसील स्तर पर प्रतिभाग करेंगे, इसके बाद जनपद स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाएंगी। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed