{"_id":"6986417304ba6ba04a035884","slug":"class-12-student-beaten-with-belt-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108539-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 12वीं के छात्र को बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 12वीं के छात्र को बेल्ट से पीटा
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक कॉलेज से बोर्ड प्रैक्टिकल देकर लौट रहे 12वीं के छात्र को बेल्ट से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पिटाई का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। वीडियो में कई हमलावर अकेले छात्र की बेल्ट से पिटाई करते दिख रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नगर की भूपेन्द्र कॉलोनी निवासी एक किशोर दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक कॉलेज में 12वीं का छात्र है। बताया कि वर्तमान में बोर्ड प्रैक्टिकल चल रहे हैं। छात्र बृहस्पतिवार दोपहर प्रैक्टिकल दे कर लौट रहा था। तभी कई हमलावरों ने छात्र को घेरकर बेल्ट से बुरी पीट दिया। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। छात्र के अनुसार एक छात्रा को लेकर आरोपी हमलावर उससे रंजिश रखते हैं और उसी रंजिश में उस पर हमला किया गया है। छात्र के परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।