फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Class 12 girl student sexual harassment in hotel beaten up for protesting

Ghaziabad : 12वीं की छात्रा से होटल में दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट, आठ महीने से कर रहा था परेशान

Tue, 28 Mar 2023 01:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2023 01:00 AM IST
सार

छात्रा घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन
Class 12 girl student sexual harassment in hotel beaten up for protesting
सांकेतिक तस्वीरजयपुर में छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में डरा धमकाकर 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी करीब आठ माह से छात्रा को परेशान कर रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि करीब आठ माह से पड़ोस में रहने वाला युवक छेड़छाड़ कर छात्रा को परेशान करता आ रहा है। आरोपी युवक छात्रा को जबरन अपने साथ एक होटल में ले गया। जहां युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की। किसी को बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

 

छात्रा घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed