फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Class 11 student missing for nine months; fears of a mishap

Ghaziabad News: 11वीं का छात्र नौ माह से लापता, अनहोनी की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student missing for nine months; fears of a mishap
खोड़ा। प्रकाश नगर निवासी अजीत सिंह का 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला भाई विजय उर्फ गुरुवचन 21 अक्तूबर 2025 से लापता है। वह घर से मोबाइल फोन लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उस समय परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार को परिजनों ने दोबारा पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने छात्र की तलाश फिर तेज कर दी है।
विज्ञापन


अजीत सिंह ने बताया कि विजय पढ़ाई के साथ मोबाइल रिपेयरिंग का काम भी सीख रहा था। 21 अक्तूबर 2025 को वह दो लोगों से मोबाइल फोन लेने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने विजय का मोबाइल नंबर ट्रेस कर उन दो लोगों से पूछताछ भी की, जिनके पास उसका मोबाइल मिला था, लेकिन छात्र के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद जांच धीमी पड़ गई और परिवार लगातार चौकी व थाने के चक्कर लगाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत सिंह ने बताया कि वह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के माध्यम से भी मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने जांच दोबारा शुरू की।


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पूर्व में जुटाए गए डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की दोबारा जांच कर छात्र का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed