फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Clash in Bhojpur after child plucks flowers; seven injured.

Ghaziabad News: भोजपुर में मासूम के फूल तोड़ने पर बलवा, सात घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Clash in Bhojpur after child plucks flowers; seven injured.
मोदीनगर। भोजपुर के गांव नंगौला अमीपुर में शुक्रवार दोपहर दो वर्षीय बच्ची ने पड़ोसी के घर से फूल तोड़ लिया। इस पर गुस्साए आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार पर सरिया, फावड़ा और लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मोदीनगर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत के चलते एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव नंगौला अमीपुर में आसिफ और फुरकान पड़ोस में रहते हैं। युवती सायदा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उनके भाई आसिफ की दो वर्षीय पुत्री अनाया घर के आंगन में खेल रही थी। बच्ची खेलते हुए पड़ोसी के यहां पहुंच गई और उसने वहां से फूल तोड़ लिया। इससे गुस्साए पड़ोसी की पत्नी ने बच्ची अनाया को धक्का देकर गिरा दिया और उसकी पिटाई कर दी। बच्ची के रोने के आवाज सुनकर सायदा अपनी भतीजी रिजा के साथ पड़ोसी के यहां पहुंची और घटना का विरोध जताया। गुस्साए आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गए। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग सरिया, फावड़ा और लाठी डंडों से लैस होकर आफिस
विज्ञापन

के घर में घुस गए जमकर तोड़फोड़ की।
आरोपियों ने परिवार को बुरी तरह पीटा और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। कंट्राेल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी मारपीट करते रहे। पुलिस ने सख्ती कर आरोपियों को वहां से खदेड़ा। हमले में आसिफ पक्ष की सायदा, समरीन, आरिफ, अयाज, रिजा, सलमान और बच्ची अनाया घायल हो गई। घायलों को मोदीनगर सीएचसी भेजा गया। वहां से गंभीर हालत के चलते अयाज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सायदा ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed