फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Claimed ITC by showing transactions from fake firms and took the amount

Ghaziabad News: फर्जी फर्मों से लेनदेन दर्शाकर आईटीसी क्लेम कर ले ली रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Claimed ITC by showing transactions from fake firms and took the amount
गाजियाबाद। बोगस फर्माें से लेनदेन दर्शाकर ईवेंट मैनेजमेंट की एक फर्म ब्रांड स्प्रिंग इंटीग्रेटेड सोल्यूशन प्रा.लि. ने फर्जीवाड़ा करके आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम कर लिया। इस फर्म ने राज्यकर विभाग से छुपाकर नोएडा में दो ऐसे ठिकाने बना लिए जहां स्टॉक रखा जा रहा था। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने यह फर्जीवाड़ा पकड़ा है। प्रारंभिक जांच के बाद फर्म से टैक्स और जुर्माने के रूप में 40 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जोन-दो में पंजीकृत इवेंट मैनेजमेंट फर्म की ओर से जीएसटी रिटर्न में दिए गए डाटा की पड़ताल की गई। इसमें पाया गया कि जिन फर्माें से खरीद सर्विस लेकर आईटीसी क्लेम किया जा रहा है, वह फर्म अस्तित्व में ही नहीं हैं। जिन फर्माें से खरीद दिखाई गई थी, उनकी पड़ताल करने पर यह पुष्टि हुई। इसके साथ ही घोषित कर देयता में भी अनियमितता पाई गई। अपर आयुक्त ग्रेड-2 ओपी तिवारी ने बताया कि टैक्स चोरी पाए जाने पर गोपनीय रेकी कराई गई। इसमें पाया गया कि फर्म ने नोएडा में अपने दो अघोषित स्थलों पर माल का स्टॉक रखा है और इस लेनदेन को दर्शाया नहीं गया है। इसके बाद गाजियाबाद और नोएडा एसआईबी की टीम के माध्यम से संयुक्त जांच कराई गई। फर्म के कार्यालय से संदिग्ध दस्तावेज भी जांच के लिए जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed