फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Claim reply not filed in 67 cases, VC expressed displeasure

Ghaziabad News: 67 केसों में दाखिल नहीं किया जवाब दावा, वीसी ने जताई नाराजगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Claim reply not filed in 67 cases, VC expressed displeasure
गाजियाबाद। कोर्ट में चल रहे विकास प्राधिकरण से संबंधित 67 मुकदमों में जवाब दावा नहीं लगाने पर जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने नाराजगी जताई। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर जवाब दावा तैयार कर कोर्ट में दाखिल करने के निर्देश दिए। सोमवार को उन्होंने विधि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की मुकदमों के स्टेटस की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान सभी न्यायालयों, सिविल कोर्ट, एनजीटी, राज्य आयोग, राष्ट्रीय आयोग, मानवाधिकार आयोग, उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में प्राधिकरण के लंबित वादों की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा लिया गया। जिसमें पाया गया कि प्राधिकरण के नए व पुराने वादों का लगभग 90 प्रतिशत केस विधि अनुभाग के वादों की स्थिति के लिए विकसित सॉफ्टवेयर आईएसपी मॉड्यूल पर अपडेट कर दिया गया है। इससे सारे केस लगभग नियमित हो गए हैं। इनमें प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। की आवश्यकता है। नियमित समीक्षा करने के लिए कहा। बताया गया कि 2024 में कुल 592 मुकदमे सूचीबद्ध किए गए हैं। बैठक में विधि अनुभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



लाटरी के जरिये 56 लोगों को मिला आवास
इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में गरीबों के लिए 46 भवनों का ड्रा लाटरी के जरिये निकाला गया। सोमवार को हिंदी भवन में विकास प्राधिकरण की ओर से ड्रा निकाला गया। वहीं, प्रताप विहार में अनुसूचित जनजाति के 10 भवनों के लिए ड्रा निकाला गया। अपर सचिव पीके सिंह ने बताया कि 56 लोगों को आवास का आवंटन पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed