फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   city will be 500 underground dustbin

शहर में बनेंगे 500 अंडरग्राउंड डस्टबिन

Sat, 20 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sat, 20 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
city will be 500 underground dustbin
कूड़ेदान - फोटो : amar ujala

नगर निगम हल्द्वानी की तर्ज पर शहर में 500 अंडरग्राउंड डस्टबिन बनाएगा। यह डस्टबिन पूरी तरह जमीन के नीचे और ढके होंगे। जमीन के ऊपर सिर्फ लैटर बॉक्स की तरह स्टील का एक डिब्बा दिखेगा। पहले निगम ने ट्रायल के तौर पर ऐसे पांच डस्टबिन बनाने की प्लानिंग की थी, अब 500 डस्टबिन का प्रपोजल तैयार किया गया है।

विज्ञापन


यह प्रपोजल प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा और स्वच्छ भारत मिशन के तहत फंड की डिमांड की जाएगी।तीन क्यूबिक मीटर क्षेत्रफल वाले प्रत्येक अंडरग्राउंड डस्टबिन के निर्माण पर पांच लाख रुपये खर्च होंगे। महापौर अशु वर्मा, नगर आयुक्त अब्दुल समद, चीफ इंजीनियर आरके मित्तल और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉगे।
विज्ञापन


आरके यादव के बीच शुक्रवार को इस योजना पर करीब एक घंटा मंथन हुआ। महापौर ने बताया कि 500 डस्टबिन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। इस डस्टबिन को बनाने के लिए जमीन में 3 मीटर लंबा, एक मीटर चौड़ा और एक मीटर गहरा गड्ढा खोदकर उसे आरसीसी से पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें स्टील से बना एक डस्टबिन रखकर ऊपर से बंद किया जाएगा। ऊपर से कूड़ा डालने के लिए इसमें स्टील के दो बॉक्स बनाए जाएंगे। डस्टबिन भर जाने पर एक विशेष प्रकार की गाड़ी से उसे बाहर निकालकर कूड़ा निकाल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि  इन डस्टबिन को बनाने के लिए 500 स्थल जल्द ही चिह्नित कर लिए जाएंगे।


यह प्रस्ताव ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत केंद्र सरकार को भेजकर फंड की डिमांड की जाएगी। इन कूड़ाघरों के बन जाने से शहर पूरी तरह कूड़ा मुक्त हो जाएगा। सड़कों पर कचरा दिखाई नहीं देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed