{"_id":"6a4eb1bdf82c1f6db80fff42","slug":"city-roads-submerged-due-to-rain-people-stuck-in-traffic-jams-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21112-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बारिश में जलमग्न हुई शहर की सड़कें, जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बारिश में जलमग्न हुई शहर की सड़कें, जाम में फंसे लोग
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम के दावों के बीच दो दिन से हो रही बारिश ने जिम्मेदारों की तैयारियों की पोल खोल दी। बुधवार को हुई बारिश से इंदिरापुरम के साथ ही अर्थला, राजेंद्रनगर, कड़कड़ माडल, सौर ऊर्जा मार्ग, कौशांबी, ब्रज विहार, सूर्यनगर, चंद्रनगर, शालीमार गार्डन के कई इलाकों में लोगों को जल भराव और जाम की परेशानी झेलनी पड़ी।
इंदिरापुरम में निर्माण कार्यों के चलते खोदाई वाले स्थानों पर हादसे का खतरा भी बना रहा। लोगों का आरोप है कि कई जगह नगर निगम ने अभी तक बैरिकेडिंग नहीं कराई है। गलियों से लेकर पार्क तक में पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हुई। राजेंद्र नगर डीएवी स्कूल के सामने जल भराव की वजह से स्कूल की छुट्टी के दौरान जाम लग गया। यहां आधी सड़क पर पानी भरा होने की वजह से लोगों को परेशानी हुई। दिल्ली से मोहन नगर की ओर आते हुए जीटी रोड पर निर्माण कार्य के कारण अव्यवस्था लोगों को झेलनी पड़ी। न्याय खंड-1 स्थित विधायक कॉलोनी में जाम नालों के कारण कॉलोनी के कई हिस्सों में पानी भर गया। उधर, विधायक कॉलोनी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर नालों की तत्काल सफाई, मुख्य नाले की डी-सिल्टिंग और लीकेज की मरम्मत कराने की मांग की।