{"_id":"6a5b810b393e9f8a2c06a778","slug":"city-forest-was-closed-after-the-water-level-in-the-hindon-river-rose-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: सिटी फॉरेस्ट में भरा पानी, पर्यटकों के लिए किया बंद; हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद GDA का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: सिटी फॉरेस्ट में भरा पानी, पर्यटकों के लिए किया बंद; हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद GDA का फैसला
Sat, 18 Jul 2026 07:31 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:31 PM IST
सार
गाजियाबाद की हिंडन नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके बाद आज पर्यटकों के लिए सिटी फॉरेस्ट बंद कर दिया। पिछले चार दिनों से सिटी फॉरेस्ट में पानी भरा है।
विज्ञापन
बंद हुआ सिटी फॉरेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लगातार पानी भरने की वजह से शनिवार को पर्यटकों के लिए सिटी फॉरेस्ट बंद कर दिया गया है। पानी अब करहेड़ा की शिवम कॉलोनी के पास तक पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री से मामले की शिकायत की और बचाव कार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जल स्तर 201.8 मी हो गया। हिंडन में जलस्तर बढ़ने के साथी ही सिटी फॉरेस्ट में भी पानी भरने लगा है। पिछले चार दिनों से सिटी फॉरेस्ट में पानी भर रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सिटी फॉरेस्ट की पुलिस चौकी में भी पानी भर गया था। पानी भरने की वजह से पहले ही कैंटीन बंद की जा चुकी है। अब जीडीए ने पर्यटकों के लिए सिटी फॉरेस्ट को फिलहाल पानी निकलने तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन