फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   City bus stand will be built at the railway station, e-buses will be available for every route

Ghaziabad News: रेलवे स्टेशन पर बनेगा सिटी बस स्टैंड, हर रूट के लिए मिलेंगी ई-बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
City bus stand will be built at the railway station, e-buses will be available for every route
गाजियाबाद। आने वाले समय में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। स्टेशन के सिटी साइड में बस स्टैंड बनाया जाएगा। इसके लिए 8,974 वर्ग मीटर जमीन पर रेलवे ने काम शुरू करा दिया है। यहां से शहर के हर रूट के लिए ई-बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। स्टेशन परिसर के ऊपर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाने की योजना है। 365 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम तेज हो गया है। सेक्शन इंजीनियर पीके पांडेय का कहना है कि पार्किंग की फाउंडेशन का काम करीब 50 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

पार्किंग स्थल पर एक साथ करीब 500 वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग स्थल पर ई-वाहनों के चार्जिंग की भी सुविधा रहेगी। स्टेशन से शहर के हर रूट पर चलने वाले ई- बसों का डिस्पले स्क्रीन पर होता रहेगा।
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों को नहीं सताएगी गर्मी और सर्दी, बनेगी ग्रीन बिल्डिंग
आधुनिक रेलवे स्टेशन के निर्माण में सीमेंट और ईंट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ग्रीन बिल्डिंग बनेगी। यहां यात्रियों को गर्मी और सर्दी नहीं सताएगी। एसी ब्लॉक पर दीवारें बनाई जा रही हैं। इंजीनियरों का कहना है कि ईंट से एसी ब्लॉक का वजन कम होता है। इस तकनीक से बनने वाली बिल्डिंग का तापमान हमेशा सामान्य रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बेसमेंट में पार्किंग, ऊपर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रेस्टोरेंट

बेसमेंट में पार्किंग और ऊपर की मंजिल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट बनाने की योजना है। ट्रेन लेट होने पर यात्री यहां नाश्ता, भोजन और शॉपिंग कर सकेंगे। यात्रियों के ठहरने की भी व्यवस्था यहां रहेगी। वीआईपी लाउंज, ट्रेन की लाइव लोकेशन के लिए डिस्पले लगे होंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर का यह दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन होगा।

एयरपोर्ट की तर्ज पर यात्रियों के लिए प्लेटफाॅर्म तक जाने के लिए बनेगा वन-वे
एयरपोर्ट की तर्ज पर स्टेशन पर यात्रियों के लिए वन-वे बनेगा। एक तरफ से यात्री प्लेटफाॅर्म पर जाएंगे और दूसरी तरफ से बाहर निकलेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में 32 लिफ्ट और इतने ही एस्कलेटर लगाए जाने की योजना पर काम चल रहा है।

धोबीघाट की ओर बनेगा एक और एफओबी
सेक्शन इंजीनियर पीके पांडेय का कहना है कि धोबीघाट आरओबी के बाद यात्रियों के लिए एक एफओबी बनेगा। इससे यात्री प्लेटफाॅर्म पर और बाहर जा सकेंगे। दिसंबर 2025 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
--------
बिल्डिंग के नीचे बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
विजयनगर साइड में बिल्डिंग के नीचे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। यहां पानी को रीसाइक्लिंग कर ट्रीट किया जाएगा। स्टेशन का पानी प्लांट में जाएगा और ट्रीट होकर वापस स्टेशन पर आएगा। जल सरंक्षण के लिए स्टेशन के दोनों ओर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा।


ये होंगे निर्माण
कर्मचारियों के लिए तीन टावरों में तीन बीएचके के 96 क्वार्टर
दो यूनिट टाइप फोर एक मंजिल
टाइप फाइव का एक यूनिट
पर्किंग के ऊपर सौर ऊर्जा प्लांट
-----------
दो सौ गाड़ियों का ठहराव
दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर बने इस स्टेशन से रोजाना करीब 400 ट्रेनें गुजरती हैं। वहीं, 200 ट्रेनों का ठहराव होता है। करीब 80 हजार यात्री रोजाना यहां से ट्रेन पकड़ते हैं। वहीं, त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या एक लाख से ऊपर पहुंच जाती है।
---
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की स्थापना 1865-66 में हुई थी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed