फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CITU protests against dismissal of 44 workers allegation of termination followingtransfers in Ghaziabad

गाजियाबाद: 44 मजदूरों की बर्खास्तगी के विरोध में सीटू का प्रदर्शन, तबादले के बाद नौकरी से हटाने का आरोप

Wed, 30 Sep 2026 04:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 04:41 PM IST
सार

गाजियाबाद में साइट-4 स्थित निजी कंपनी के गेट पर बुधवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) और विभिन्न श्रमिक संगठनों ने मजदूरों की बर्खास्तगी के विरोध में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
CITU protests against dismissal of 44 workers allegation of termination followingtransfers in Ghaziabad
बर्खास्तगी के विरोध में सीटू का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में साइट-4 स्थित निजी कंपनी के गेट पर बुधवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) और विभिन्न श्रमिक संगठनों ने मजदूरों की बर्खास्तगी के विरोध में प्रदर्शन किया। सीटू नेताओं ने आरोप लगाया कि वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रबंधन के साथ चल रही समझौता वार्ता के बीच 30 से 35 वर्षों से कंपनी में कार्यरत 71 स्थायी मजदूरों का पंजाब और छत्तीसगढ़ तबादला कर दिया गया। इसके बाद 15 सितंबर को इनमें से 44 मजदूरों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सीटू नेताओं ने बर्खास्त मजदूरों की तत्काल बहाली और लंबित मांगपत्र पर वार्ता शुरू करने की मांग की। इस दौरान जीएस तिवारी ने बताया कि मजदूरों के हितों को लेकर संगठन आगे भी आंदोलन करेगा। सीटू की ओर से सात अक्टूबर को श्रम आयुक्त कार्यालय, गाजियाबाद और आठ अक्टूबर को आईटीओ दिल्ली स्थित कंपनी के मुख्य कार्यालय गुलाब भवन पर प्रदर्शन करने की घोषणा की गई। संगठन ने मांग की कि 44 बर्खास्त मजदूरों को बिना शर्त काम पर वापस लिया जाए। साथ ही एक जनवरी 2026 से लंबित मांगपत्र पर प्रबंधन के साथ वार्ता कर समझौता किया जाए। 
विज्ञापन


संगठन ने उत्पादन प्रक्रिया में कार्यरत करीब 90 ठेका मजदूरों को स्थायी करने तथा उन्हें नियमानुसार वेतन और अन्य सुविधाएं देने की भी मांग रखी। सीटू ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर औद्योगिक क्षेत्र में बड़े और अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। सभा की अध्यक्षता राजवीर सिंह ने की। इस दौरान जीएस तिवारी, वेदपाल नागर, पुष्पेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, ईश्वर त्यागी, विजय सिंह और मुकेश बाबू समेत अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed