फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Citizens boil down against China

चाइना के खिलाफ शहरवासियों में उबाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Citizens boil down against China
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। चाईना द्वारा मंगलवार को किए गए हमले और 20 जवानों को शहीद होने की घटना पर शहरवासियों ने उबाल दिखा। सभी ने अपने आक्रोश और विरोध को अपने-अपने तरीके से प्रदर्शित किया और चाईना के सामानों का पूर्ण बहिष्कार करने की पुरजोर सिफारिश भी की और खुद संकल्प भी लिया। किसी ने पुतला फूंका तो किसी ने चीनी सामानों की होली जलाई। व्यापारियों से लेकर सामाजिक संगठन के सदस्यो ने विरोध जताया और कईयों ने शहीद जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली दी। ---–------------ चीन मुर्दाबाद के लगाए नारे, फूंका पुतला अखिल भारत हिंदू महासभा और परमार्थ समिति के सदस्यों ने चीन का पुतला फूंक कर विरोध जताया। सभी ने चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही सभी सदस्यों ने चीन की आत्मा शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा और संकल्प लिया कि ना तो अब चीन का सामान खरीदेंगे और ना ही दूसरों को खरीदने देंगे। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान और परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल ने कहा कि चीन ने हमेशा धोखे से वार किया है। हिंदुस्तानियों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। देश की सीमा में घुसने का प्रयास करने वालों को भारतीय सैनिक ऐसे ही जान की बाजी लगाकर मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस मौके पर सेक्टर 23 के सभी निवासी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी विपिन गोयल, समाजसेवी सौरभ जयसवाल सहित अन्य शाामिल रहे। ----------------- चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका पास्किस्तान के पीएम के फोटो पर जूते बरसाएं स्थानीय नए गंज के चौराहे रमते राम रोड गाजियाबाद पर व्यारियों ने चीन के राष्ट्रप्रति का पुतला फूंका और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को फोटो पर जूते बरसाए। व्यापारी अशोक भारतीय ने कहा कि चीन कोरोना वायरस फैलाने के मुद्दे से सभी को भटकाना चाहता है। चाईना की यह हरकत कायराना है। पाकिस्तान भी आतंक का पोषक है इसलिए दोनों का विरोध किया। इस मौके पर सभी व्यापारियों ने चीन के सामान का पूर्ण बहिष्कार करने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर प्रवीण बत्रा, संदीप त्यागी रसम, राजेश वर्मा प्रमोद गुप्ता, सुभाष चंद्र,अभिषेक गुप्ता, अमित वर्मा, वीरेंद्र कंडेरे, रमेश चंद गुप्ता, तरूणिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। ----------- शहीद जवानों को दी श्रद्धांजली हनुमान सेना के सदस्यों ने चीन बार्डर पर शहीद हुए 20 जवानों के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया और उनको नम आंखों से श्रद्धांजली दी। राजनगर स्थित देविका चेंबर सभी ने चीन के इस हरकत को कायराना बताया और घायल जवानों के जल्द स्वस्थ की भी कामना की। इस मौके पर सत्यधि शर्मा, जय वीर चौधरी, दीपक शर्मा, सुरेश शर्मा, बॉबी त्यागी, अजय जैन, विवेक कपूर, सत्येंद्र, वरुण, अनिल शर्मा , दिनेश कुमार, अंशुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। ------------ चीनी सामानों की जलाई होली गाजियाबाद। नोएजा इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन और नवयुग मार्केट व्यपार मंडल के सदस्यों ने बुधवार को चीनी सामानों की होली जलाकर विरोध जताया। सभी ने कहा कि अगर चीन ने अपने विस्तारवादी सोच को लगाम नहीं लगाई तो बार्डर पर हमारे सैनिक और देश में व्यापारी वर्ग चीन को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने लोगों से चाइनीज सामान ना खरीदने की अपील की और खुद चाइनीज सामान ना बेंचे का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय उत्पादों को ही अपनाएं अब समय आ गया है कि चीन का पूरी तरह से विरोध किया जाए। इस मौके पर नवयुग मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप कुमार गर्ग, संरक्षक राजीव शर्मा,महामंत्री नितिन मित्तल,गिरिराज अग्रवाल संरक्षक आदि मौजूद रहे। --------- माहेश्वरी समाज ने दी श्रद्धांजली चाइना बार्डर पर शहीद हुए जावानों को माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने श्रद्धांजली दी। माहेश्वरी सभा पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयुक्त मंत्री गोपाल माहेश्वरी ने दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, सभी समाज के सदस्यों से निवेदन किया, चीन के सामान, उत्पादनों का प्रयोग न करें, व्यापारी से निवेदन किया चीन के सामान को न बेचे। इस मौके पर भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्य संगीता माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष सुशील माहेशवरी, नगर अध्यक्ष अनुप राठी, सदस्य विनय गुप्ता, राजेन्द्र लखोटिया, सविता माहेश्वरी, सुरभि माहेश्वरी ने श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed