{"_id":"6a5a927edb05c21efa07f170","slug":"children-in-council-schools-will-be-taught-a-lesson-on-stories-and-poems-for-one-day-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-933309-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को एक दिन कहानी और कविता का पढ़ाया जाएगा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को एक दिन कहानी और कविता का पढ़ाया जाएगा पाठ
विज्ञापन
गाजियाबाद। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने और मोबाइल के प्रयोग कम करने के लिए चल रहे प्रयास के बीच ड्राॅप एवरीथिंग एंड रीड (डियर) अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
इसके तहत विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन पाठ्यपुस्तकों से इतर बच्चों के किताब, कहानी और कविता पढ़ने पर फोकस किया जाएगा। इसमें छात्रों को अपनी रुचि की किताबें पढ़ने के लिए विद्यालय की समय-सारिणी में पुस्तकालय का एक घंटा (कालांश) निर्धारण किया जाएगा। इस संबंध में शासन स्तर से आदेश मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की गई है।
शिक्षकों के निर्देशन में समय-समय पर विभिन्न पढ़ने व लिखने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ताकि पढ़ना छात्रों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन सके। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि शासन स्तर से जारी इन निर्देशों के मुताबिक, विद्यालयों में स्क्रीन टाइम कम करने के लिए समाचार पत्र पढ़ने व इससे जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों में रीडिंग क्लब का भी गठन किया जाएगा। नए सत्र में इन सभी गतिविधियों को अभियान के रूप में संचालित करने के लिए तैयारी शुरू की गई है।