फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Child dies, woman injured as wall of tiles warehouse collapses

Ghaziabad News: टाइल्स गोदाम की दीवार गिरने से मासूम की मौत, महिला घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Child dies, woman injured as wall of tiles warehouse collapses
इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र के कनावनी में मंगलवार देर शाम इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की सात फुट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान यहां से गुजर रही क्षेत्र की ही रहने वाली महिला मोना पत्नी राजेश और उनका बेटा विशाल (8) दीवार के नीचे दब गए।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मां-बेटे को बाहर निकालकर, पास के ही निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम के कनावनी गांव स्थित मेन पुस्ता पर 20 बीघा मैदान के सामने हरिओम ग्रेनाइट मार्बल के नाम से लगभग 200 गज जमीन पर बीते दो दिन से गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार शाम को भी निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान शाम लगभग पौने छह बजे पास में ही रहने वाली महिला मोना अपने बेटे विशाल के साथ वहां से गुजर रही थी। तभी गोदाम की दीवार का लगभग आठ फुट चौड़ा हिस्सा अचानक भर-भराकर बराबर में सड़क पर जा गिरा, जिससे वहां से जा रहे मां-बेटे इसके नीचे दब गए। दीवार गिरने की तेज आवाज के साथ बचाव के लिए चीख पुकार सुन लोग घरों से बाहर निकले और मां-बेटे को मलबे से बाहर निकाल पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि राजेश मूलरूप से संभल जनपद स्थित रजापुर थाना क्षेत्र के नियोरा गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली में वाहन चलाकर परिवार का गुजारा करता है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में एक बच्चे की मौत हुई है और उसकी मां घायल हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed