{"_id":"57d982874f1c1b2d46d4907c","slug":"chikungunya-hazard-to-patients-with-diabetes-and-heart","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकनगुनिया: डायबिटीज और दिल के रोगियों पर खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकनगुनिया: डायबिटीज और दिल के रोगियों पर खतरा
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
mosquitoe
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर चिकनगुनिया भले ही जानलेवा न हो, लेकिन डायबिटीज, हाईपरटेंशन (उच्च रक्तचाप), हृदय, किडनी और कैंसर के रोगियों में ये वायरस जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली और गाजियाबाद में अब तक चिकनगुनिया से हुई मौतों में से तीन मरीज डायबिटीज के बताए जा रहे हैं, जबकि बाकी मरीज कैंसर, किडनी और हृदय रोग से ग्रस्त होने के साथ ही उम्रदराज थे, जिन्हें चिकनगुनिया का सबसे ज्यादा खतरा था।
विज्ञापन
सीनियर कंसेल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डा. असित खन्ना ने बताया कि डायबिटीज, हाइपरटेंशन और हृदय रोगियों में चिकनगुनिया का वायरस खतरनाक है। मरीज के दिमाग तक इंफेक्शन पहुंचने पर शरीर सेप्टिक शॉक में जा सकता है, जिससे मल्टीपल आर्गेन फेलियर की स्थिति बन जाती है और मरीज को बचाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डा. पवन शर्मा ने बताया कि पहले से ही बीमारी होने पर चिकनगुनिया के वायरस को नियंत्रण में रखना मुश्किल होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, जिसकी वजह से मौत हो सकती है। इन बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को चिकनगुनिया होने पर लगातार मॉनीटरिंग की जरूरत होती है।
ऐसे में, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।
- उम्र 60 के पार तो बरतें अधिक एहतियात
अगर चिकनगुनिया के मरीज की उम्र 60 के पार हैं, तो इन मरीजों पर अधिक एहतियात बरतने की जरूरत होती है। उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है, जिससे खतरा बढ़ जाता है। गौरतलब है कि गाजियाबाद में चिकनगुनिया से हुई दोनों मौतों में मरीज की उम्र 60 के पार रही।
- नवजात शिशुओं का अधिक रखें ख्याल
शिशु रोग विशेषज्ञ डा. सचिन भार्गव ने बताया कि नवजात शिशुओं को चिकनगुनिया के मच्छर से बचाने की बेहद जरूरत है। नवजात शिशु में इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है।