फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chief Minister will give Rs six lakh to the children with cancer

कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री देंगे छह लाख रुपये

Sat, 27 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर Updated Sat, 27 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will give Rs six lakh to the children with cancer
मुरादनगर का कैंसर पीडित परिवार । - फोटो : अमर उजाला
ब्लड कैंसर से जूझते बच्चों की मां की आंखों में अब उम्मीद की रोशनी जगी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से परिवार के लिए छह लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर हो गई है। सपा एमएलसी आशु मलिक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित मां के लिए लोगों के सहयोग से मकान की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


याद दिला दें कि नया नूरगंज कालोनी निवासी आसमा ने बताया कि बेटे कैस (5) और कैफ (2) ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं, जबकि इलाज के अभाव में मंगलवार को छोटे बेटे जैद (1) की मौत हो गई थी। महिला मजदूरी करके अपने बच्चों का इलाज करा रही है।
विज्ञापन


अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने पर समाजसेवकों ने महिला की मदद की। शुक्रवार को दिल्ली की एनजीओ कैन किड्स के मैनेजर सुमित मल्होत्रा कैंसर पीड़ित बच्चों के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आसमां को उनके बच्चों की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सुमित मल्होत्रा पीड़ित बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट अपने साथ ले गए। इससे पहले बृहस्पतिवार को मजदूर संघ के अध्यक्ष निजाम चौधरी समेत कई लोगों ने पीड़ित परिवार को 92 हजार रुपये की आर्थिक मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed