{"_id":"677aca05ef35870dc80859c5","slug":"cheese-merchant-accused-of-looting-rs-127-lakh-chain-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-546635-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पनीर व्यापारी ने 1.27 लाख रुपये, चेन लुटने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पनीर व्यापारी ने 1.27 लाख रुपये, चेन लुटने का लगाया आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के सैन विहार में पनीर व्यापारी विपिन ने चार लोगों पर पिटाई कर 1.27 लाख रुपये व सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस लूट का आरोप गलत बता रही है। मामले में विपिन ने गोलू, उसके भाई और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विपिन ने बताया कि वह सैन विहार से कैलाशनगर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार लोगों ने पीछे से आकर उन्हें पकड़ लिया और उनको पीटने लगे। इसके बाद उनसे 1.27 लाख रुपये और गले से सोने की चेन छीन ली। जाते हुए उन्होंने दो लोगों को पहचान लिया। इनमें से एक सैन विहार निवासी गोलू और दूसरा उसका भाई था जबकि दो को नहीं पहचाना जा सका। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि सभी लोग आपसी परिचित हैं। पुरानी कहासुनी उनमें चल रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया है। लूट के संबंध में साक्ष्य नहीं मिले हैं। मामला तरमीम कर दिया गया है।