फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Checking the accuracy of milk will now reach the colonies

दूध की शुद्धता जांचने अब कालोनियों में पहुंचेगी टीम

Mon, 08 May 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 08 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Checking the accuracy of milk will now reach the colonies
milk - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग शहर में बिक रहे दूध की जांच करेगा। इसके लिए विभाग को जल्द ही एक मशीन मिलने जा रही है। इस मशीन को एक वैन में रखकर दूध की शुद्धता जांची जाएगी। विभागीय टीम कालोनियों में चल रही डेयरियों की जांच करेगी।

विज्ञापन


साथ ही घरों से भी दूध के नमूने लेकर शुद्धता की जांच की जाएगी। नमूना फेल होने पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अधिकारी कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि कालोनियों में खुली ज्यादातर डेयरियाें ने विभाग से लाइसेंस नहीं लिया है। गर्मी में दूध की खपत ज्यादा होती है इसलिए मिलावट की आशंका रहती है।
विज्ञापन


कालोनियों में अवैध ढंग से खुली डेयरियों के दूध की जांच की जाएगी। विभाग को जल्द ही दूध की शुद्धता जांचने वाली मशीन मिलने वाली है। मशीन को वैन में रखकर कालोनियाें में भेजा जाएगा, जहां मौके पर ही दूध की जांच होगी। मिलावटी दूध मिलने पर मौके पर ही कार्रवाई भी की जाएगी। विभाग दूध जांचने के लिए टीम भी गठित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed