फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Checking campaign run at railway station, 1308 passenger holdings

रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान, 1308 यात्री पकड़े

Sat, 20 May 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 20 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Checking campaign run at railway station, 1308 passenger holdings
indian railway - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चला। रेलवे मजिस्ट्रेट के साथ 75 टीटी और 40 आरपीएफ कर्मियों की टीम ने 1308 लोगों से कुल सात लाख 17 हजार 340 रुपये जुर्माना वसूला। इस दौरान जुर्माना न देने पर 15 लोगों को जेल भी भेजा गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह सात से दोपहर एक बजे तक चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में बेटिकट यात्रा करने वालों के साथ आरक्षित बोगी में साधारण टिकट पर यात्रा करने वाले और ओवरलोड सामान लेकर चलने वालों को दबोचा गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान ऐसे कुल 1308 लोग पकड़े गए। सीटीआई सतीश शर्मा ने बताया कि दिल्ली जाने वाली अधिकांश ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 3 पर रोका गया। इसके बाद टीम ने एक-एक कर यात्रियों को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे मजिस्ट्रेट आलोक दुबे द्वारा कार्रवाई करते हुए एक लाख 58 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया जबकि रेलवे प्रशासन की टीम ने पांच लाख 58 हजार 540 रुपये वसूले। अभियान में कुल 1308 यात्रियों पर कार्रवाई हुई। चेकिंग के दौरान एक यात्री ट्रेन के अंदर बेहोश भी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed