{"_id":"607550b08ebc3e8d2a115beb","slug":"cheater-learned-japanese-language-to-cheat-japanese-have-cheated-crores-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: ठगों ने जापानियों को ठगने के लिए सीखी जापानी भाषा, करोड़ों की कर चुका है ठगी, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: ठगों ने जापानियों को ठगने के लिए सीखी जापानी भाषा, करोड़ों की कर चुका है ठगी, पांच गिरफ्तार
Tue, 13 Apr 2021 01:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:47 PM IST
सार
गाजियाबाद साइबर सेल ने जापानी कंपनियों को ठगने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेशी कंपनियों को गुमराह करने के लिए भारतीय ठगों ने जापानी भाषा सीखी थी।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
गाजियाबाद साइबर सेल ने जापानी कंपनियों को ठगने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेशी कंपनियों को गुमराह करने के लिए भारतीय ठगों ने जापानी भाषा सीखी थी। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट समेत अन्य तकनीकी सेवाएं देने के नाम पर गैंग करोड़ों की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
आरोपी सॉफ्टवेयर असिस्टेंस के नाम पर ठगी करते थे। दिल्ली से कोचिंग लेकर जापानी भाषा सीखी थी। आरोपी इंदिरापुरम में ऑफिस खोलकर ठग गैंग चला रहे थे। गिरफ्तार आरोपी लोनी, बिहार, दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं। दो मुख्य आरोपी राम और गौरव फरार है। जापान की कंपनियों से इंटरनेट कॉलिंग से बात करते थे। गिफ्ट कूपन मंगाकर हवाला के जरिये रकम लेते थे। दो महीने में हजारों डॉलर की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन