फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated two lakh rupees from MBA pass youth by pretending to earn daily

Ghaziabad: रोजाना कमाई का झांसा देकर एमबीए पास युवक से दो लाख रुपये ठगे, ऐसे बनाया शिकार

Mon, 27 Mar 2023 12:26 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2023 12:26 AM IST
सार

एमबीए पास अनुभव मिश्रा का कहना है कि वह नौकरी की तलाश कर रहे थे। ऑनलाइन सर्च करने पर उन्हें एक लिंक मिला। उसे खोलने पर उन्हें मार्केटिंग की नौकरी के बारे में बताया गया। इसमें रोजाना कमाई करने का दावा किया गया।

विज्ञापन
Cheated two lakh rupees from MBA pass youth by pretending to earn daily
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

गाजियाबाद के कविनगर स्थित के-ब्लाॅक में रहने वाले एमबीए पास युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने दो लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने युवक के मोबाइल पर लिंक भेजा और उसके माध्यम से रकम जमा करा ली।

विज्ञापन


एमबीए पास अनुभव मिश्रा का कहना है कि वह नौकरी की तलाश कर रहे थे। ऑनलाइन सर्च करने पर उन्हें एक लिंक मिला। उसे खोलने पर उन्हें मार्केटिंग की नौकरी के बारे में बताया गया। इसमें रोजाना कमाई करने का दावा किया गया। उन्होंने लिंक के माध्यम से एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया। इसके बाद उन्हें कुछ रिव्यू पोस्ट करने के लिए कहा गया। इसके लिए उन्हें कुछ रकम भी भेजी गई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें और रकम निवेश करने पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया गया और दो लाख रुपये जमा करा लिए गए। बाद में न काम मिला न रकम लौटाई गई। एसीपी कविनगर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed