फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated Rs 20 crore by pretending to be the owner of a sugar mill

Ghaziabad News: चीनी मिल का मालिक बनकर की 20 करोड़ रूपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 20 crore by pretending to be the owner of a sugar mill
गाजियाबाद। खुद को बस्ती जिला का चीनी मिल मालिक तो कभी मल्टी ट्रेडिंग कंपनी का निदेशक बताकर स्क्रैप बेचने के नाम पर स्क्रैप कारोबारियों से सौदा कर रकम ठगने वाले नटवरलाल को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया नटवरलाल एमबीए पास है। 2020 से अब तक उस पर कई राज्यों में 11 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। लोगों से वह स्क्रैप बेचने के नाम पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ठग चुका है। ठगी की रकम को वह अपने शौक पूरे करने पर उड़ा देता है। पुलिस को पता चला कि है उसके पास तीन लग्जरी कारें और एक आलीशान घर है। एक बार शातिर ने मुख्यमंत्री के फर्जी एसडीओ के साथ-साथ सरकार में जान पहचान का दावा कर ठगी की थी। मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया शातिर बस्ती के पैकुलिया के गांव पेडारिया निवासी कमरुद्दीन है। हाल में वह लखनऊ के विकासनगर में रह रहा है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि कमरुद्दीन अपनी पत्नी व एक दो अन्य लोगों के साथ मिलकर स्क्रैप कारोबारियों को निशाना बनाकर बंद चीनी मिलों का मालिक बनकर उसमें नुकसान होने की बात कहकर सामान को बेचने के नाम पर ठगी करता है। कमरुद्दीन ने गाजियाबाद के नौशाद से एक करोड़ रुपये और पटेलनगर के विकास अग्रवाल से 35 लाख की ठगी की थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। दो अन्य मामले भी सामने आए हैं। इनमें भी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



शेयर ट्रेडिंग में नुकसान होने की बात कही
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग करता था। कोविड के दौरान उसे दो करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया। जिसके बाद उसने 2020 से ही इस प्रकार से ठगी करना शुरू कर दिया। उसने बताया वह बस्ती समेत कुछ अन्य जिलों की बंद पड़ी चीनी मिल के बारे में जानकारी करने के बाद खुद को वहां का मालिक बताकर ठगी करता था। ऐसा करने से पहले वह वहां के मालिक के बारे में जानकारी कर फर्जी पेपर के आधार पर मिल हैंडओवर करने की बात करता था। लोगों को वहां ले जाने से पहले वहां के गार्ड व अन्य लोगों को रुपये देकर तैयार रखता था कि उसके आने पर वे लोग उसके साथ मालिक जैसा बरताव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों रुपये नकद भी लिए
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि उसके व उसकी पत्नी के बैंक खाते में करीब दो करोड़ रुपये ही मिले हैं। 20 करोड़ रुपये लेन देन तो बैंक खातों का मिला है। पीड़ितों से नकद रकम लेने की बात भी सामने आई है। ऐसे में यह ठगी 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed