फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated of Rs 95 lakh in the name of getting land

Ghaziabad News: जमीन दिलाने के नाम पर की 95 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 95 lakh in the name of getting land
गाजियाबाद। नंदग्राम में प्रॉपर्टी डीलर सुशील से 95 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में करहेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुशील ने बताया कि 2021 में उन्होेंने 8,940 वर्ग गज जमीन का सौदा अटौर निवासी मीनाक्षी, निखिल व अन्य से 5,500 रुपये प्रति वर्गगज में किया था। जमीन का इकरारनामा हो गया तो उन्होंने आरोपियों के खाते में 95 लाख रुपये भेज दिए। निर्धारित समय गुजरने के बाद भी जब आरोपियों ने बैनामा नहीं किया तो उन्होंने कई बार उनसे संपर्क साधा। फिर एक दिन उनको एक नोटिस मिला, जिससे उनको पता चला कि आरोपियों ने उस जमीन काे पहले ही किसी को बेच रखा था। आरोपियों ने उनसे पैसा ऐंठने के लिए फर्जी तरीके से इकरारनामा कर दिया। रुपये मांगने पर आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देने लगे। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि जांच कराई जा रही है। शिकायतकर्ता ने साक्ष्य मांगे गए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता से ठगे 15.60 लाख रुपये
नंदग्राम थाना क्षेत्र के सद्दीकनगर में प्लॉट दिलाने के नाम पर अधिवक्ता से 15.60 लाख की ठगी कर ली गई। मामले में अधिवक्ता ने माया प्रकाश त्यागी व सिद्धार्थ त्यागी निवासी सद्दीकनगर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिवक्ता अनिल कुमार लांबा ने बताया कि सद्दीकनगर में प्लॉट का 2021 में सौदा तय हुआ था। इसके बदले चेक के जरिये 15.60 लाख रुपये दे दिए गए लेकिन तय सौदे के अनुसार आरोपियों ने बैनामा नहीं किया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed