फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated of Rs 3.93 lakh on the pretext of ending money laundering case

Ghaziabad News: मनी लॉडि्रंग का केस खत्म कराने के बहाने 3.93 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 3.93 lakh on the pretext of ending money laundering case
इंदिरापुरम। वसुंधरा के आशीष तिवारी से कुरियर में आपत्तिजनक चीजें होने और मनी लॉडि्रंग का केस खत्म कराने के बहाने 3.93 लाख रुपये की ठगी हो गई। ठग ने उन्हें नारकोटिक्स का अधिकारी बनकर झांसे में लिया। जाल में फंसने के बाद उन्होंने घबराकर पत्नी के खाते से पैसे ट्रांसफर कर दिए। साइबर सेल टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-15 में रहने वाले आशीष तिवारी का कहना है कि उन्हें फेडेक्स से एक ठग ने कोरियर में उनके आधार कार्ड के साथ आपत्तिजनक चीजें होने की बात कही। उनके खिलाफ मुकदमा होने के बारे में बताकर ठग ने कॉल मुंबई नारकोटिक्स विभाग से जोड़ दी। जाल में फंसाने के लिए उन्हें स्क्वाइप एप से नारकोटिक्स सेंटर के अधिकारी ने सीबीआई का लेटर दिखाकर उनका खाता मनी लॉडि्रंग केस में होने की बात बोली। आशीष का कहना है कि ठगों के जाल में फंस कर वह बुरी तरह डर गए। इसका फायदा उठाकर ठग ने उनका खाता वेरिफाई करने के लिए आरबीआई से कनेक्ट बैंक खाता भेजा। उनसे कहा कि इसमें पैसे भेजने के बाद तुरंत पूरी ट्रांजेक्शन वापस हो जाएगी। आरोप है कि पत्नी के खाते से 3.93 लाख 300 रुपये ट्रांसफर करते ही फोन कट गया। ठगी की योजना को अंजाम देने के लिए ठगों ने उन्हें करीब चार घंटे एक कमरे में रोके रखा। उन्हें धमकी दी कि यदि नारकोटिक्स सेंटर की प्रक्रिया को किसी से बताया तो उन्हें कुछ देर में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने मामले की शिकायत तुरंत इंदिरापुरम पुलिस और साइबर सेल को दी। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह कहना है कि ठगी और धोखाधड़ी के मामले की साइबर सेल टीम ट्रांजेक्शन के आधार पर जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed