फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated of Rs 2.75 lakh on the pretext of giving work from home

Ghaziabad News: साइबर ठगों ने घर बैठे काम देने के बहाने ठगे 2.75 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2.75 lakh on the pretext of giving work from home
गाजियाबाद। कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी युवक को साइबर ठगों ने गूगल पर राय देने और मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। घर बैठे काम करने और मोटी कमाई होने के लालच में पीड़ित ने साइबर ठगों के बताए बैंक खातों में 2.75 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित आशीष कुमार गोला ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सूर्या एंक्लेव कालोनी निवासी आशीष कुमार गोला ने बताया कि चार अक्तूबर को उनके मोबाइल पर अनजान कॉलर ने कॉल कर बताया कि वह घर बैठे लाखों रुपये कमा सकते हैं। गूगल पर किसी भी मुद्दे पर अपनी सलाह देनी है। ऑनलाइन कुछ होम वर्क भी दिया जाएगा। पीड़ित ने काम की हामी भर दी। आरोप है कि काम व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, जिसे डाउनलोड करते ही उनसे सलाह मांगी गई। सलाह के बदले उनके डी-मैट एकाउंट में रुपये आने भी शुरू हो गए। इसके बाद काम शुरू रखने की एवज में साइबर ठगों ने अलग-अलग बहानों से रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

आशीष कुमार गोला अपनी धनराशि वापस मांगने लगे। जिस पर साइबर ठगों ने उसकी मूल धनराशि वापस करने की एवज में भी 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए। आरोप है कि कई ट्रांजक्शन के माध्यम से पीड़ित के साथ 2.75 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed