{"_id":"66db90af2a86d81a840f5db8","slug":"cheated-for-five-lakhs-in-the-name-of-getting-a-government-job-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103856-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे पांच लाख
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी स्थित डबल स्टोरी कॉलोनी निवासी युवक की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने युवक की मां को पीट दिया।
डबल स्टोरी कॉलोनी निवासी नीलम शर्मा ने बताया कि काफी समय पहले वह परिवार के साथ बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी भतीजे अमित के यहां समारोह में गई थीं। वहां नीलम की मुलाकात टिटौता गांव निवासी संदीप शर्मा से हुई। संदीप ने नीलम को बताया कि उसकी सरकारी विभाग में उच्चाधिकारियों से पहचान है और किसी की भी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। आरोपी संदीप ने नीलम के पुत्र शिवम से कहा कि वह उसे सरकारी दिला सकता है। दोनों के बीच वार्ता होने के बाद संदीप शर्मा ने सरकारी नौकरी लगवाने के लिए शिवम से पांच लाख रुपये ले लिए।
काफी समय बाद भी जब शिवम की नौकरी नहीं लगी तो नीलम ने अपनी रकम वापस मांगी। रकम मांगने से गुस्साए संदीप और उसके साथी ने नीलम से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। नीलम शर्मा ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि संदीप शर्मा व विकास शर्मा निवासी गांव टिटौता उर्फ वीरगांव जिला बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।