{"_id":"695034c3cf048892600a89cd","slug":"chargesheet-filed-against-twenty-people-after-one-and-a-half-years-in-road-blockage-case-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108134-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क जाम के मामले में डेढ़ साल बाद बीस के खिलाफ जार्चशाीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क जाम के मामले में डेढ़ साल बाद बीस के खिलाफ जार्चशाीट दाखिल
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की देवेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी नवविवाहिता की मौत के मामले में जुलाई 2024 में मोदीनगर थाने के सामने सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने डेढ़ साल बाद बीस लोगों के खिलाफ जार्चशीट दाखिल की।
मेरठ में थाना जानी निवासी एक युवती की शादी अप्रैल 2024 में देवेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। जुलाई 2024 में विवाहिता ने खुदकुशी कर ली थी। विवाहिता के परिजनों ने पति समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी और मोदीनगर थाने के सामने सड़क जाम की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर विवाहिता ने खुदकुशी की थी।
पुलिस ने सड़क जाम करने के मामले में विवाहिता पक्ष के 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने जनपद मेरठ के गांव कलंजरी निवासी संजय, लोकेश, सूरजपाल, शालू, राहुल, बाला देवी, मोनू और जनपद हापुड़ के श्यामपुर ददायरा निवासी विनोद, सुमित और मोदीनगर की कस्बा रोड निवासी मीनू, गौरव, कृष्णाकुंज निवासी रीना और सुभाष विहार निवासी सचिन व नितिन समेत 20 के खिलाफ जार्चशीट दाखिल की।