फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Change of ward limit, change in voter list

वार्ड परिसीमन बदला, अब वोटर लिस्ट में होगा बदलाव

Wed, 26 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 26 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Change of ward limit, change in voter list
ELECTION - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। वार्डों का परिसीमन बदलने के बाद अब वोटर लिस्ट भी बदलनी पड़ेगी। वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए शासन ने नगर निगम से पुराने वार्ड, उसमें मतदाताओं की संख्या क्रमांक के साथ और परिसीमन के बाद नए वार्ड व मतदाताओं का डाटा मांगा है। निगम अधिकारी कर्मचारी अब इस डाटा को तैयार करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश सरकार जुलाई तक नगर निकाय चुनाव कराना चाहती है। यही वजह है कि परिसीमन समेत चुनाव पूर्व की सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। नए परिसीमन की वजह से न सिर्फ वार्डों का क्रमांक बदल गया है, बल्कि उनका स्वरूप भी बदल गया है।
विज्ञापन


वार्डों में नई कालोनियां जुड़ जाने से उनमें बूथों की संख्या भी बढ़ जाएगी। मतदाताओं का नाम भी एक वार्ड से काटकर दूसरे वार्ड में जोड़ा जाना है। ऐसे में निकाय चुनाव की मतदाता सूची को अपडेट करने में भी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लिस्ट अपडेट करने से पहले शासन ने निगम से पूरा ब्यौरा मांगा है। शासन ने जानकारी मांगी है कि पुराने वार्ड कौन से थे और उनमें कौन सी कालोनियां शामिल थीं। उन कालोनियों में कितने मतदाता व बूथ थे। उनका क्रमांक क्या था।

इसके अलावा निगम अधिकारियों को शासन को यह जानकारी भी भेजनी है कि परिसीमन के बाद वार्डों का क्रमांक , उनमें कालोनियों व मतदाताओं की संख्या और उनका क्रमांक क्या है। यह पूरा डाटा नगर निगम को बुधवार तक लखनऊ भेजना है। इसके लिए दो दिन से निगम अधिकारी और कर्मचारी मशक्कत कर रहे हैं।


अधिकारी बोले
शासन के निर्देशों पर 2012 की निकाय मतदाता सूची को परिसीमन के बाद बने नए वार्डों के मुताबिक तैयार किया जा रहा है। परिसीमन की वजह से एक वार्ड के मतदाताओं को दो या तीन अलग-अलग वार्ड में शामिल करना होगा। यह डाटा तैयार कराया जा रहा है। - डीके सिन्हा, अपर नगरायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed