फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chain stolen from IT company manager, neck injured

Ghaziabad News: आईटी कंपनी के प्रबंधक से लूटी चेन, गले में लगी चोट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chain stolen from IT company manager, neck injured
इंदिरापुरम। मंगल चौक पर बाइक सवार दो लुटेरों ने आईटी कंपनी के प्रबंधक से चेन लूट ली। इस दौरान प्रबंधक के गले में चोट भी आई है। वहीं, प्रबंधक की शिकायत पर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने दो दिन टरकाने के बाद मंगलवार को लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नीतिखंड एक निवासी प्रतीक मेहता ने बताया कि रविवार को अपने दोस्त को वैशाली मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर मंगल चौक पर ऑटो से उतरे और घर की ओर पैदल ही पत्नी संग जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके गले से सोने की चेन झपटकर ले गए। उन्होंने एक दूसरे बाइक सवार से लिफ्ट लेकर लुटेरों का पीछा किया लेकिन लुटेरे भाग निकले। उन्होंने पुलिस को आठ बार 112 नंबर पर कॉल किया। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने खुद घटनास्थल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद लुटेरों की फुटेज पुलिस को दी। प्रतीक ने बताया कि सोने की चेन ढाई तोले से ज्यादा की थी। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन टरकाती रही पुलिस
प्रतीक ने बताया कि 112 पुलिस ने घटना के बाद इंदिरापुरम थाने भेज दिया था। थाना पुलिस ने शुरुआत से टरकाने का काम किया। बिना मुकदमा दर्ज करा कर ही चेन मिलने की बात कही लेकिन परिचित के परामर्श पर प्रतीक ने मुकदमा दर्ज कराने की ठानी। दूसरे दिन पुलिस के काफी आनाकानी के बाद भी तहरीर देकर ही लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed