फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chain snatched from bakery businessman at gunpoint

Ghaziabad News: बेकरी कारोबारी से तमंचे के बल पर छीनी चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from bakery businessman at gunpoint
सीमांत विहार क्षेत्र में बेकरी कारोबारी से सुबह कार सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूटी चेन। स्
कौशांबी। थानाक्षेत्र के सीमांत विहार निवासी बेकरी कारोबारी राजेश से 25 अगस्त की सुबह कार सवार लुटेरों ने तमंचा और चाकू दिखाकर उनके गले में पड़ी चेन खींचकर निकाली और भाग गए। वारदात कौशांबी थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर जा चुके थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित राजेश की क्षेत्र में ही बेकरी है और वह रनर्स ग्रुप के सदस्य भी हैं। दर्ज मुकदमे में उन्होंने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 6ः30 बजे दौड़ लगाने के लिए निकले थे। बताया कि सीमांत विहार तिराहे पर पहुंचते ही उनके पास एक कार आकर रुकी। उसमें से दो बदमाश उतरे और उन्हें चाकू व तमंचा दिखाकर उनके गले में पड़ी चेन खींचकर निकाल ली और भाग गए। प्रभारी एसीपी इंदिरापुरम श्वेता यादव ने बताया कि लुटेरों के नकाबपोश होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर फिलहाल गाड़ी नहीं दिखी है लेकिन कार जिस दिशा से आई थी उस रास्ते के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed