फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chain Pulling valve bad, stood for 35 minutes Raths

चेन पुलिंग वाल्व खराब, 35 मिनट तक खड़ी रही गरीब रथ

Mon, 26 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chain Pulling valve bad, stood for 35 minutes Raths
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
चेन पुलिंग वाल्व खराब होने से सोमवार को सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस के पहिए थम गए। ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने वाल्व ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रेन 35 मिनट रन थ्रू लाइन पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन


इसकी वजह से देहरादून-मदुरै एक्सप्रेस को भी 33 मिनट गाजियाबाद स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। दो ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस (12203) सोमवार दोपहर 1:35 बजे गाजियाबाद की रन थ्रू लाइन से दिल्ली की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


इस ट्रेन का गाजियाबाद में स्टॉपेज नहीं है। दिल्ली साइड का सिग्नल पार करते ही एक एसी कोच में किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकने के बाद ड्राइवर-गार्ड ने चेन पुलिंग वाल्व को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन वह ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन मेन लाइन पर ही खड़ी हो गई। इसकी वजह से देहरादून-मदुरै एक्सप्रेस (12688) भी प्लेटफार्म नंबर-छह पर खड़ी हो गई। उधर, काफी मशक्कत के बावजूद सफलता न मिली तो कोच एंड वैगन डिपार्टमेंट के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और खराब अलार्म चेन पुलिंग वाल्व को बदला।


करीब 35 मिनट बाद 2:10 बजे वाल्व ठीक कराकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इसके पांच मिनट बाद 2:15 बजे देहरादून-मदुरै एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इस घटना का मीमो स्टेशन मास्टर की ओर से आरपीएफ को भेज दिया गया था। इसके बावजूद चेन पुलिंग करने वाले यात्रियों की धरपकड़ नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed