फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chain looted from two women including Delhi Police constable

Ghaziabad News: दिल्ली पुलिस की सिपाही समेत दो महिलाओं से लूटी चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chain looted from two women including Delhi Police constable
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-4 में मार्क मॉल के पास लुटेरे ने दिल्ली पुलिस की सिपाही रीटा के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। वह सामान खरीदने गई थीं। घटना 18 सितंबर की है। इंदिरापुरम पुलिस को दिल्ली पुलिस का स्टाफ बताने के बावजूद घटना के छठे दिन लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, वैशाली में होटल ग्रैंड इन के पास महिला गीता के गले से बदमाश चेन खींचकर भाग गए।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर- 2 बी में रहने वाली रीटा दिल्ली कल्याणपुरी थाने में सिपाही हैं। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को शाम 7:30 बजे मॉल में खरीदारी करने गई थीं। सामान लेने के बाद सड़क पर स्कूटी स्टार्ट कर रही थीं। तभी पीछे से बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर आकर लुटेरे ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली। एक तोले की चेन खींचने से गले में भी चोट आई है। घटनास्थल से उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इंदिरापुरम पुलिस ने उनसे लुटेरे का हुलिया जाना और शिकायत देने की बात कहकर लौट गई। उन्होंने कोतवाली जाकर लिखित शिकायत दी और मुकदमे की मांग की। पुलिस ने उन्हें जांच का आश्वासन देकर घर भेज दिया। वह कोतवाली गईं और मुकदमे की कॉपी मांगी तो किसी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद कल्याणपुरी थाने से पुलिस अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को फोन किया तब शनिवार शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिस से लौट रहीं महिला की चेन खीची
कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में होटल ग्रैंड इन के पास 22 सितंबर की शाम बाइक सवार लुटेरों ने सेक्टर-4 निवासी गीता आर शंकर से सोने की चेन लूट लिया। गीता ऑफिस से घर लौट रही थीं। गले पर झपट्टा लगने से उन्हें चोट भी आई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए।



एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि दोनों घटनाओं में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया। लुटेरों की पहचान के लिए फुटेज चेक कर रहे हैं। जल्द ही लुटेरों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed