फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Center will be sent today to Smart City Proposal

केंद्र को आज भेजा जाएगा स्मार्ट सिटी का प्रपोजल

Fri, 31 Mar 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Fri, 31 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Center will be sent today to Smart City Proposal
स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो
नगर निगम और कंसलटेंट फर्म ने स्मार्ट सिटी प्रपोजल फाइनल कर लिया है। शुक्रवार को यह प्रपोजल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा। कई बार संशोधन के बाद अब 2822 करोड़ का फाइनल प्रपोजल तैयार किया गया है।
विज्ञापन


बीते सप्ताह यह प्रपोजल यूपी के मुख्य सचिव राहुल भटनागर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। प्रपोजल को लखनऊ से सहमति के बाद कंसलटेंट फर्म केपीएमजी के एक्सपर्ट्स ने भी अंतिम मुहर लगा दी है। हालांकि प्रपोजल की कॉस्ट 79 करोड़ रुपये कम हो गई है।
विज्ञापन


पहले जहां 2901 करोड़ का प्रपोजल तैयार हुआ था, वहीं संशोधन के बाद अब इसकी कॉस्ट 2822 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता व स्मार्ट सिटी मिशन के नोडल अधिकारी संजय सिंह चौहान ने बताया कि इनमें से 1787 करोड़ रुपये एरिया बेस्ड डेवलपमेंट पर और 649 करोड़ पैन सिटी सोल्यूशन पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


420 करोड़ रुपये दूसरे विभागों से कनवर्जन कराकर स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के एक्सपर्ट्स इस प्रपोजल को मानकों पर परखेंगे।


उम्मीद है कि तीन महीने में स्मार्ट सिटी मिशन के तीसरे राउंड का परिणाम घोषित हो जाएगा। बेहतर प्रपोजल के दम पर उन्होंने इस बार स्मार्ट सिटी मिशन में गाजियाबाद का नाम शामिल होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed