फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Census: The progress of the enumerators will be monitored from the headquarters.

जनगणना : मुख्यालय से होगी प्रगणक के कार्यप्रगति की निगरानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Census: The progress of the enumerators will be monitored from the headquarters.
बुलंदशहर। जनगणना के कार्य में लगे प्रगणक की जिला मुख्यालय से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। ऑनलाइन प्रगणक के कार्य और प्रगति के बारे में जानकारी की जा सकेगी। 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य कर रहे हैं। 20 जून तक प्रगणक जनगणना का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


जिला जनगणना अधिकारी और एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जनपद को 24 चार्ज में बांटा गया है। तहसील स्तर पर नायब तहसीलदार, निकाय स्तर पर अधिशासी अधिकारी को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है। 1040 सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है। सभी चार्ज अधिकारी, सुपरवाइजर जनगणना के कार्य और प्रगति की निगरानी करेंगे। जनपद को 6321 एचएलबी, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में बांटा गया है।
विज्ञापन

सात सौ की आबादी पर एक एचएलबी बनाया गया है। प्रत्येक एचएलबी की जनगणना के लिए एक प्रगणक की तैनाती की है। 107 सुपरवाइजर, 622 प्रगणक को रिजर्व में रखा गया है। तकनीकी सहायता के लिए सभी चार्ज पर एक तकनीकी सहायक की नियुक्ति की गई है। वहीं, जिला मुख्यालय में दो तकनीकी सहायक एक मल्टी सहायक की नियुक्ति की गई है। जनगणना के कार्य और प्रगति की जिला मुख्यालय से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना में लगे सभी एचएलबी पर प्रगणक ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। प्रगणक घर-घर जाकर आवासों की गणना के साथ ही जनगणना के लिए निर्धारित 33 सवालों के जवाब ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की दी गई व्यक्तिगत, सामाजिक जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। उनकी दी गई जानकारी का कोई भी प्रयोग नहीं कर सकता। हीट वेव को देखते हुए प्रगणक को सुबह छह से आठ और शाम में चार बजे के बाद कार्य करने की सलाह दी गई है।

साथ ही जनगणना के कार्य के दौरान अपने पास पर्याप्त मात्रा में पानी और ओआरएस, गर्मी से बचने के लिए छाता, गमछा, टोपी आदि का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को तुरंत सहायता पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed