फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CCTV will Roadways buses, panic button

रोडवेज की बसों में लगेंगे सीसीटीवी, पैनिक बटन

Mon, 08 Aug 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Mon, 08 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
CCTV will Roadways buses, panic button
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

 यूपी रोडवेज की बसों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार निर्भया फंड से बसों में महिला सुरक्षा के लिए यह आधुनिक उपकरण लगाएगी। रविवार को कौशांबी और गाजियाबाद बस अड्डे का निरीक्षण करने पहुंचे यूपी के परिवहन राज्य मंत्री यासर शाह ने जल्द ही बसों में सुरक्षा बढ़ाने का दावा किया।

विज्ञापन


उन्होंने जल्द ही जनरथ बसों का किराया कम करने के संकेत दिए। इन बसों का किराया नॉन एसी बसों से महज थोड़ा ज्यादा रखा जाएगा।परिवहन मंत्री ने कहा कि यूपी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। बसों में सीसीटीवी लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। बसों में कैमरों के अलावा पैनिक बटन लगाया जाएगा।
विज्ञापन


किसी भी मुसीबत के समय में महिला यात्री इस पैनिक बटन का इस्तेमाल कर पुलिस से मदद ले सकेंगी। परिवहन मंत्री ने कौशांबी बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्रालय जल्द ही कौशांबी बस अड्डे पर एयरपोर्ट की तरह प्रस्थान और आगमन के लिए अलग प्लेटफार्म बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले इस बस अड्डे का निर्माण पीपीपी मॉडल पर करने की प्लानिंग थी, लेकिन अब परिवहन निगम अपने बजट से इसका निर्माण करेगा। यूपी के प्रवेश द्वार पर बनने वाला यह बस अड्डा फुल एसी होगा। दावा किया कि हिंदुस्तान में यह सबसे खूबसूरत बस अड्डा होगा। इसके बन जाने के बाद आनंद विहार बस अड्डे से यूपी परिवहन निगम की सभी बसें कौशांबी में शिफ्ट कर दी जाएंगी।

फिलहाल आनंद विहार बस अड्डे का प्रयोग करने के लिए यूपी परिवहन निगम सात करोड़ रुपये हर साल दिल्ली सरकार को देता है। उन्होंने कहा कि लोगों को समय से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने रैपिड लाइन सेवा शुरू की है।  उन्होंने साहिबाबाद डिपो और गाजियाबाद बस अड्डे का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।


साहिबाबाद और कौशांबी में उन्हें कई जगह गंदगी मिली। पीने के पानी की व्यवस्था खराब मिलीं। उन्होंने रोडवेज के आरएम को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान आरएम रोडवेज पीके बोस, एआरएम आरसी सुखीजा, अतुल श्रोत्रिय, आरटीओ मयंक ज्योति, एआरटीओ शेर सिंह यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed