{"_id":"571fa3484f1c1bff55a91755","slug":"cbi-court-sought-a-forensic-examination-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई कोर्ट ने तलब की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई कोर्ट ने तलब की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
सीबीअाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पुत्रवधू हिमांशी की मौत के मामले में राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की जमानत अर्जी पर सुनवाई मंगलवार को तीसरी बार भी टल गई। विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने सुनवाई के लिए अब 2 मई नियत की है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कोर्ट ने लखनऊ प्रयोगशाला से फोरेंसिक जांच रिपोर्ट भी तलब कर ली है। जमानत अर्जी पर कोई फैसला देने से पहले कोर्ट शायद फोरेंसिक रिपोर्ट के तथ्यों को ध्यान में रख सकती है।
विज्ञापन
कश्यप की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए कोर्ट में पहले 18 अप्रैल और फिर 22 अप्रैल को भी सुनवाई वकीलों की हड़ताल के चलते टल गई थी। बता दें कि राज्यसभा सांसद की पुत्रवधू हिमांशी कश्यप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में संजय नगर स्थित उनके आवास पर ही मिला था।
विज्ञापन
हिमांशी के सिर में गोली लगी थी। इस मामले में हिमांशी के पिता एवं यूपी के पूर्व राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप ने राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप समेत उनके परिवार के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।
हिमांशी के पति सागर, सांसद नरेंद्र कश्यप और उनकी पत्नी देवेंद्री को गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेज चुकी है। लोअर कोर्ट में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद नरेंद्र कश्यप की जमानत जिला जज की कोर्ट में दाखिल की गई थी। जिला जज ने इस अर्जी को सीबीआई विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी की कोर्ट में रेफर कर दिया था।
डीजीपी से मिले हिमांशी के परिजन
गाजियाबाद। हिमांशी के चाचा हरिओम कश्यप ने बताया कि उनका परिवार सोमवार को डीजीपी जावीद अहमद से भी मिला था। केस में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मंगलवार को एसएसपी धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
उनकी लोकेशन की डिटेल और यशोदा अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को कोर्ट में दाखिल करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आईओ पर केस में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए केस की जांच ट्रांसफर करने की मांग की है।