फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Union Minister of State Ajay Tamta inspected the RRTS corridor

Ghaziabad News: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया आरआरटीएस कॉरिडोर का निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Ajay Tamta inspected the RRTS corridor
गाजियाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया। उन्होंने आधुनिक रीजनल मोबिलिटी सिस्टम, विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं, बहु-मॉडल एकीकरण और उन्नत तकनीकों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंत्री के दौरे की शुरुआत सराय काले खां नमो भारत स्टेशन से हुई। यहां एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर की कार्यप्रणाली और आधुनिक टिकटिंग व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने सराय काले खां और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले ट्रैवलेटर युक्त पैदल पार पुल का भी निरीक्षण किया। इसके बाद, उन्होंने सराय काले खां से मुरादनगर तक नमो भारत ट्रेन में सफर किया। सफर के दौरान अजय टम्टा ने यात्रियों से बातचीत की। यात्रियों ने बताया कि नमो भारत से उनका सफर सुगम हुआ और समय की बचत हो रही है। मंत्री ने अधिकारियों से कॉरिडोर के उत्तराखंड के ऋषिकेश तक विस्तार की संभावनाओं पर भी जानकारी ली।
विज्ञापन


दुहाई डिपो और प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन
यात्रा के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री दुहाई डिपो पहुंचे और पौधरोपण किया। उन्होंने डिपो में ट्रेनों के रखरखाव, सुरक्षा परीक्षण और निरीक्षण प्रक्रियाओं को देखा। इसके साथ ही, उन्होंने ट्रेन ड्राइविंग सिम्युलेटर का भी अवलोकन किया। मंत्री ने एनसीआरटीसी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अपरिमित का दौरा किया। यहां ऑगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी और उन्नत सिमुलेशन तकनीकों से दिए जाने वाले प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed