फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Corporation notices ineffective; contractors say they won't work at hiked

Ghaziabad News: निगम के नोटिस बेअसर, ठेकेदारों बोले-तारकोल के बढ़े दाम पर नहीं करेंगे काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Corporation notices ineffective; contractors say they won't work at hiked
गाजियाबाद। पश्चिमी एशिया में तनाव के बाद तारकोल की समस्या बरकरार है। इस कारण ठेकेदारों ने नगर निगम की 36 सड़कों का निर्माण कार्य टेंडर जारी होने के पांच माह बाद भी शुरू नहीं किया है। ठेकेदार बढ़े हुए भाव का भुगतान अलग से करने की मांग कर रहे हैं। एसोसिएशन ने साफ कहा है कि भुगतान नहीं हुआ तो काम शुरू नहीं करेंगे। निगम अफसर नोटिस जारी करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उसका असर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

नगर निगम ने 180 करोड़ की लागत से 85 सड़कों के निर्माण का दावा किया था। अफसरों ने बारिश से पहले काम पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन धरातल पर वह नाकाम रहे। 85 में से 36 सड़कों पर अब तक काम शुरू ही नहीं हुआ। शेष 49 में से आधी सड़कों का काम ही पूरा हो पाया है, आधी अधूरी पड़ी हैं। कई जगह सड़कों में एक फीट से गहरे गड्ढे हो गए हैं, लोग परेशानी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि काम शुरू करने में दिक्कत नहीं है, लेकिन तारकोल की कीमत दोगुनी हो गई है। पहले 38 हजार रुपये प्रति टन था, बीच में 85 हजार तक पहुंच गया, अब भी 77 हजार रुपये है। लागत बढ़ने से ठेकेदार घाटे में जा रहे हैं। निगम को लिखित में दिया है कि बढ़ा हुआ भुगतान अलग से कराया जाए। कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत त्यागी ने कहा कि घाटे में काम नहीं कर सकते, ठोस आश्वासन नहीं मिला तो काम शुरू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अफसर
मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों को नोटिस दिया गया है, कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। कई सड़कों का काम पूरा हो चुका है। बारिश के कारण भी काम में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed