फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Caught in the jam on NH-58 'Sultan'

एनएच-58 पर जाम में फंस गए ‘सुल्तान’, विदेशी मॉडल लूलिया भी थी साथ

Sat, 23 Apr 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
Caught in the jam on NH-58 'Sultan'
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

एनएच-58 के जाम में शुक्रवार को बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान भी फंस गए। पहले मेरठ में टोल प्लाजा के जाम में फंसे, बाद में मोदीनगर में राज चौपला उनके काफिले को जाम से दोचार होना पड़ा। उनके सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें जाम से निकाला।

विज्ञापन

Caught in the jam on NH-58 'Sultan'
विदेशी मॉडल लूलिया के साथ सलमान - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग खत्म कर सलमान दिल्ली रवाना हुए। शाम को 13 गाड़ियों के काफिले के साथ करीब 5:40 बजे वह मेरठ में टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां पहले से ही जाम लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Caught in the jam on NH-58 'Sultan'
पत्रकारों को फोटो खींचने से मना करता सलमान का ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद वह 12 नंबर लेन पर पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने टोल की लेन पर खड़े वाहनों को जल्दी से निकाला और लेन को खाली कर दिया। सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी को घेर लिया और मीडिया कर्मियों को भी आगे नहीं आने दिया।

विज्ञापन

Caught in the jam on NH-58 'Sultan'
जाम में फंसे सुल्तान - फोटो : अमर उजाला

कैमरा चला तो ड्राइवर ने फोटो खींचने से मना कर दिया। सुरक्षा कर्मियों की काफी नोकझोंक हुई। सलमान खान का एक सुरक्षा कर्मी चलती हुई गाड़ी में चढ़ते हुए गिर भी पड़ा, गाड़ी रुकने के बाद वह फिर से बैठा।

Caught in the jam on NH-58 'Sultan'
सफेद मर्सिडीज में ग्रे टी-शर्ट पहने बैठे थे सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

पूरा काफिला बिना टोल टैक्स लिए निकाला गया। सलमान सफेद कलर की मर्सिडीज में ग्रे कलर की टी-र्शट पहनकर आगे बैठे थे। इसके बाद उनका काफिला करीब छह बजे मोदीनगर में कुछ देर जाम में फंसा।

Caught in the jam on NH-58 'Sultan'
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

सलमान खान के टीएचए के एक होटल में रुकने की चर्चा रही। हालांकि देर रात तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस अफसर भी जानकारी से इनकार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed