फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता ने पब्लिक को बनाया घनचक्कर, अधबनी लिंक रोड का ही कर दिया ‘उद्घाटन’

Sat, 29 Oct 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 29 Oct 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
Link Road was the leader of semi finished 'inauguration'
सड़क का उद्धाटन करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

भाजपा युवा नेता ने पब्लिक को घनचक्कर बना दिया। इसकी वजह से एनएच 24 को 58 से जोड़ने वाली लिंक रोड पर घंटे भर परेशानी से जूझना पड़ा। हुआ यूं कि भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य यतेंद्र नागर सुबह करीब 11 बजे पुल पर पहुंचे। बेरिकेड हटाकर फीता लगाया और उसे काटते हुए वीडियो बनाई। वीडियो में कहा गया कि रोड का उद्घाटन हो गया। इसके बाद कई लोग गाड़ियां लेकर एनएच-24 की तरफ से नई लिंक रोड पर चढ़ गए। पुल पर गाड़ियों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर जीडीए के अधिकारी भी पहुंचे। फिर लोगों को बताया गया कि अभी रोड जनता के लिए नहीं खोला गया है। वहां करीब घंटे भर की परेशानी झेलकर लोग वापस लौटे।

नवंबर के पहले सप्ताह नई लिंक रोड, दूसरे सप्ताह अंडरपास होगा चालू

Link Road was the leader of semi finished 'inauguration'
yatendra nagar - फोटो : सोशल मीड‌िया

यतेंद्र नागर का कहना है कि इस रोड के लिए 2013-14 में आंदोलन उन्होंने किया था लेकिन उन्हें पता चला कि कई नेता इस रोड का श्रेय लेने के चक्कर में हैं। आंदोलन के चलते इसका श्रेय खुद लेने के चलते उन्होंने ‘उद्घाटन’ कर दिया। एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि वे मुंबई के प्रभारी हैं इसलिए यहां भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता से इसके लिए इजाजत लेने की जरूरत नहीं समझी।वहीं इस बारे में भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि नागर का स्थानीय संगठन से कोई मतलब नहीं है और इस मामले में संगठन को कोई जानकारी भी नहीं है।

Link Road was the leader of semi finished 'inauguration'
yatendra nagar - फोटो : सोशल मीड‌िया

जीडीए की बहुत कोशिश थी कि एनएच-24 को एनएच-58 से जोड़ने वाली 6 लेन नई लिंक रोड का तोहफा शहरवासियों को दिवाली पर दे दे लेकिन यह संभव नहीं हो पाएगा। दरअसल रोड के बीच रेलवे पुल पर तीन-चार दिनों का काम और बच गया है। नवंबर के पहले सप्ताह में यह रोड चालू हो पाएगी। वहीं, हिंडन पुल के पास रेलवे अंडरपास को भी दिवाली पर चालू नहीं किया जा सकेगा। नवंबर के दूसरे सप्ताह में इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Link Road was the leader of semi finished 'inauguration'
yatendra nagar - फोटो : सोशल मीड‌िया

जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने शुक्रवार को बताया कि नई लिंक रोड बनकर तैयार है, सिर्फ रेलवे की तरफ से पुल पर मामूली काम बचा है जिसे तीन-चार दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस समय पुल पर रोड के अंतिम चरण का कार्य ब्लैक टापिंग चल रहा है। उन्होंने बताया कि एनएच-24 से मेरठ तिराहे आने वाली सड़क पूरी तरह बन चुकी है। दूसरी साइड भी सड़क लगभग तैयार होने को है।

विज्ञापन
Link Road was the leader of semi finished 'inauguration'
yatendra nagar - फोटो : सोशल मीड‌िया

उन्होंने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में रेलवे से पुल की एनओसी मिल जाएगी, यह मिलते ही रोड चालू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले यह उम्मीद थी कि रेलवे के काम में देरी होगी, इसलिए इसे 15 नवंबर से चालू करने का एलान किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed