{"_id":"5813988b4f1c1bac52bc3f2b","slug":"catherine-wheel-in-pursuit-of-the-leader-made-public","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने पब्लिक को बनाया घनचक्कर, अधबनी लिंक रोड का ही कर दिया ‘उद्घाटन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने पब्लिक को बनाया घनचक्कर, अधबनी लिंक रोड का ही कर दिया ‘उद्घाटन’
Sat, 29 Oct 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 29 Oct 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
सड़क का उद्धाटन करते भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा युवा नेता ने पब्लिक को घनचक्कर बना दिया। इसकी वजह से एनएच 24 को 58 से जोड़ने वाली लिंक रोड पर घंटे भर परेशानी से जूझना पड़ा। हुआ यूं कि भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य यतेंद्र नागर सुबह करीब 11 बजे पुल पर पहुंचे। बेरिकेड हटाकर फीता लगाया और उसे काटते हुए वीडियो बनाई। वीडियो में कहा गया कि रोड का उद्घाटन हो गया। इसके बाद कई लोग गाड़ियां लेकर एनएच-24 की तरफ से नई लिंक रोड पर चढ़ गए। पुल पर गाड़ियों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर जीडीए के अधिकारी भी पहुंचे। फिर लोगों को बताया गया कि अभी रोड जनता के लिए नहीं खोला गया है। वहां करीब घंटे भर की परेशानी झेलकर लोग वापस लौटे।
नवंबर के पहले सप्ताह नई लिंक रोड, दूसरे सप्ताह अंडरपास होगा चालू
2 of 11
yatendra nagar
- फोटो : सोशल मीडिया
यतेंद्र नागर का कहना है कि इस रोड के लिए 2013-14 में आंदोलन उन्होंने किया था लेकिन उन्हें पता चला कि कई नेता इस रोड का श्रेय लेने के चक्कर में हैं। आंदोलन के चलते इसका श्रेय खुद लेने के चलते उन्होंने ‘उद्घाटन’ कर दिया। एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि वे मुंबई के प्रभारी हैं इसलिए यहां भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता से इसके लिए इजाजत लेने की जरूरत नहीं समझी।वहीं इस बारे में भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि नागर का स्थानीय संगठन से कोई मतलब नहीं है और इस मामले में संगठन को कोई जानकारी भी नहीं है।
3 of 11
yatendra nagar
- फोटो : सोशल मीडिया
जीडीए की बहुत कोशिश थी कि एनएच-24 को एनएच-58 से जोड़ने वाली 6 लेन नई लिंक रोड का तोहफा शहरवासियों को दिवाली पर दे दे लेकिन यह संभव नहीं हो पाएगा। दरअसल रोड के बीच रेलवे पुल पर तीन-चार दिनों का काम और बच गया है। नवंबर के पहले सप्ताह में यह रोड चालू हो पाएगी। वहीं, हिंडन पुल के पास रेलवे अंडरपास को भी दिवाली पर चालू नहीं किया जा सकेगा। नवंबर के दूसरे सप्ताह में इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
yatendra nagar
- फोटो : सोशल मीडिया
जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने शुक्रवार को बताया कि नई लिंक रोड बनकर तैयार है, सिर्फ रेलवे की तरफ से पुल पर मामूली काम बचा है जिसे तीन-चार दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस समय पुल पर रोड के अंतिम चरण का कार्य ब्लैक टापिंग चल रहा है। उन्होंने बताया कि एनएच-24 से मेरठ तिराहे आने वाली सड़क पूरी तरह बन चुकी है। दूसरी साइड भी सड़क लगभग तैयार होने को है।
विज्ञापन
5 of 11
yatendra nagar
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में रेलवे से पुल की एनओसी मिल जाएगी, यह मिलते ही रोड चालू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले यह उम्मीद थी कि रेलवे के काम में देरी होगी, इसलिए इसे 15 नवंबर से चालू करने का एलान किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।