{"_id":"6490a7686024aad3e40234a4","slug":"cash-laptop-and-other-items-were-stolen-by-breaking-the-lock-of-two-houses-in-nandgram-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-136091-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नंदग्राम के दो घरों का ताला तोड़ नकदी, लैपटॉप और अन्य सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नंदग्राम के दो घरों का ताला तोड़ नकदी, लैपटॉप और अन्य सामान चुराया
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम के बी-ब्लॉक के एक मकान और एचआईजी फ्लैट का ताला तोड़कर चोर नकदी, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। दोनों मामलों में मकान मालिकों ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
नंदग्राम बी-ब्लॉक निवासी प्रशांत वर्मा का कहना है कि रविवार को वह अपने घर का ताला लगाकर किसी काम से राजनगर गए थे। शाम को लौटे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ है और घर में रखी एक लाख की नकदी और लैपटॉप चुरा ली गई थी। चोरी की दूसरी घटना एचआईजी फ्लैट में हुई। बी ब्लॉक में रहने वाले अंकित का कहना है कि 16 जून को वह ऑफिस गए हुए थे। शाम को लौटे तो गेट का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि उनके घर से लाखों का कीमती सामान चोरी कर लिया गया है। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।