फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against teacher for sexual exploitation of girl students

Ghaziabad News: छात्राओं के यौन शोषण मामले में शिक्षक पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Case registered against teacher for sexual exploitation of girl students
मुरादनगर। क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोपी शिक्षक राजू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। डेढ़ महीने पहले राजू के खिलाफ 15 छात्राओं ने बयान दर्ज कराया था। इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जांच के नाम पर मामले को लटकाया जा रहा था। यह मामला समाज कल्याण मंत्री के सामने भी उठाया गया था। मंत्री के निर्देश के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जा सकी है।
विज्ञापन

सोमवार को ऑल स्कूल पैरेंटस एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव की तहरीर पर राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला तब सामने आया था जब छात्राओं ने परिजनों को शिक्षक की करतूत के बारे में बताया था। इस पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। वे स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसके बावजूद स्कूल और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षक के खिलाफ अपनी ओर से केस दर्ज नहीं कराया। पुलिस का जवाब था कि तहरीर मिलने पर ही केस दर्ज हो सकता है। इसी चक्कर में मामला लटका हुआ था। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी कह रहे थे कि मामले की जांच कमेटी कर रही है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी। कमेटी को 14 दिन में रिपोर्ट देनी थी लेकिन इसमें देरी होती जा रही थी। विभाग ने कार्रवाई के नाम पर शिक्षक का सिर्फ तबादला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऑल स्कूल पैरेंटस एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव सचिन सोनी ने मामले में समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की थी। बाल कल्याण समिति ने जिला बेसिक अधिकारी से जवाब तलब किया था। इसमें कहा गया कि जिला गाजियाबाद में पॉक्सो कमेटी होने के बाद भी इसकी जांच शिक्षा विभाग से कराई गई, जो गलत है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सचिन सोनी की तहरीर पर शिक्षक राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्राओं के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed