{"_id":"6705a848a40db61a8201c164","slug":"case-registered-against-in-laws-for-abetment-to-suicide-ghaziabad-news-c-30-noi1096-484446-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में ससुरालियों से तंग आकर चार अक्तूबर को महिला ने आत्महत्या कर ली। मामले में मृतका के भाई पीयूष ने उसके ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीयूष गर्ग ने बताया कि 2017 में उन्होंने बहन सोनम की शादी मोदीनगर के गौरव गर्ग से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराली बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मायके से पांच लाख रुपये नकद व कार लाने की मांग करने लगे। परेशान होकर उन्होंने बहन को अलग किराये का मकान दिला दिया। इसके बाद भी उसके ससुराल वाले कॉल करके परेशान करते। तंग आकर उसने चार अक्तूबर को आत्महत्या कर ली।
मामले में उन्होंने गौरव गर्ग, ब्रजमोहन गर्ग, रवि गर्ग, पूजा, ज्योति, शुभम के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।