फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against four people for barging into a home and attacking the occupant after a complaint was lodged with the police regarding an assault.

Ghaziabad News: पुलिस से मारपीट की शिकायत करने पर घर में घुसकर हमला, चार पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four people for barging into a home and attacking the occupant after a complaint was lodged with the police regarding an assault.
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव असदपुर नांगल में दबंगों ने पुलिस से मारपीट की शिकायत करने पर मजदूर के घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने रक्षाबंधन पर आईं मजदूर की बहनों की भी पिटाई कर दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव असदपुर नांगल निवासी सोनू कुमार ने बताया कि उन्हाेंने गांव निवासी भीम और संदीप के यहां मजदूरी की थी। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को वह अपने मजदूरी के पैसे मांगने उनके पास गए। आरोप है कि पैसे मांगने से गुस्साए भीम और संदीप ने सोनू की पिटाई कर दी। सोनू ने डायल 112 पर जानकारी दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर लौट गई। पुलिस से शिकायत करने से गुस्साए आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शनिवार को सोनू के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने सोनू के अलावा रक्षाबंधन पर आईं बहनों को भी पीटा। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार भीम, संदीप, बाबू और अमित निवासी गांव असदपुर नांगल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed