Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against four individuals following an additional demand of two crore rupees from a builder

Ghaziabad News: बिल्डर से दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four individuals following an additional demand of two crore rupees from a builder
साहिबाबाद। भवन निर्माण और संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में बिल्डर से दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग करने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर लिंक रोड थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

असम के कामरूप सतगांव स्थित उद्यान विहार निवासी बिल्डर प्रेम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 सितंबर 2022 को उन्होंने प्रेरणा अरोड़ा, उनके बेटे सौरभ अरोड़ा, डिंपल अरोड़ा और प्रवीण अग्रवाल के साथ एक एग्रीमेंट किया था। इसके तहत उन्हें संपत्ति का कब्जा देने के साथ निर्माण और विकास से जुड़े विशेष अधिकार दिए गए थे। उन्होंने बताया कि समझौते में तय हुआ कि भवन निर्माण का पूरा खर्च डेवलपर उठाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल डेवलपर के हिस्से में आने थे। इसके अलावा प्रेरणा अरोड़ा को दो करोड़ रुपये देने की शर्त भी थी। उन्होंने तय रकम का भुगतान किया। आरोप है कि निर्माण पूरा होने के बाद आरोपितों ने ग्राउंड फ्लोर बेचने से इन्कार करते हुए दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed