फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against five including wife and daughter in case of constable's death

Ghaziabad News: सिपाही की मौत के मामले में पत्नी-बेटी समेत पांच पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five including wife and daughter in case of constable's death
साहिबाबाद। दिल्ली पुलिस के सिपाही रामवीर सिंह की मौत के मामले में साहिबाबाद कोतवाली में पत्नी, बेटी, ससुर, साला व अन्य पर गैर इरादतन हत्या और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामवीर की पिटाई से मौत होने की पुष्टि हुई है। उनके शरीर पर 20 से 25 जगह चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

पिता राजपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा रामवीर सिंह दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत था। वह करहेड़ा में पत्नी अर्चना और बेटी के साथ रहता था। उनका आरोप है कि बहू अर्चना आए दिन बेटे से कहासुनी करती थी। इसी वजह से कुछ दिन पूर्व रामवीर हरिद्वार चला गया था और बृहस्पतिवार को ही उसे करहेड़ा छोड़कर गए थे। उनके मुताबिक, 30 दिसंबर को बेटे से अर्चना ने झगड़ा किया। विवाद बढ़ने पर बहू ने अन्य लोगों के साथ बेटे को बुरी तरह पीटा जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद अर्चना ने पुलिस को मामले की सूचना दी। साहिबाबाद कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच की। उनका यह भी आरोप है कि बेटे से विवाद में बहू अर्चना ने अपने पिता सुरेश पाल और भाई संदीप को बुलाकर मदद ली। पुलिस को सूचना देने से पहले सभी लोग रामवीर को इलाज के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने साहिबाबाद पुलिस को बहू अर्चना, पोती रिया, समधी सुरेश पाल, संदीप व अन्य लोगों पर गैर इरादतन हत्या व घटना की साजिश रचने का मुकदमा कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पहले की थी मां से बात
रामवीर के चचेरे भाई विकास एयरफोर्स में हैं और दिल्ली में तैनात हैं। विकास का कहना है कि भाई ने सुबह लगभग नौ बजे अपनी मां से बात की थी। दोपहर में तीन बजे छोटे भाई को फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर बाद भाई ने फोन किया तो रामवीर का फोन स्विच ऑफ हो गया। इस बीच राजपाल सिंह ने अर्चना से बात की तो उसके मुंह से निकल गया कि पिता की पिटाई से रामवीर बेहोश होकर गिर पड़े थे।

कोट
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि राजपाल सिंह की शिकायत पर चार नामजद समेत अन्य पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed